गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की चाकू मारकर हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव में युवक की हत्या चाकू मारकर कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डुमरी बुजुर्ग गांव निवासी चंदन कुमार सिंह का शव घर के बरामदा में देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों गांव के ही कुछ लोगों से चंदन कुमार सिंह का विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया था। बुधवार की शाम में उसके साथ कुछ लोग भी इकट्ठा होकर खाना खा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *