गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की चाकू मारकर हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गौरा आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि ओपी क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह (35) का शव गुरुवार देर रात को उसके घर से कुछ दूर खेत में देखने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक के शरीर पर अनगिनत चाकूओं के वार पाए गए हैं। पुलिस परिजनों के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *