गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डीजीपी का फर्जी व्हाट्सएप बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले युवक को जेल

पटना : बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. के. सिंघल के नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में आज पटना की एक विशेष अदालत ने पश्चिम चंपारण के 28 वर्षीय युवक को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया।
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र निवासी पिंटू कुमार को गिरफ्तार करने के बाद विशेष अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव की अदालत में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में लेने के बाद 30 नवंबर 2022 तक के लिए जेल भेजे जाने का आदेश दिया।
आर्थिक अपराध इकाई की दर्ज की गई प्राथमिकी संख्या 32/ 2022 के अनुसार अभियुक्त ने बिहार के डीजीपी श्री सिंघल की तस्वीर और नाम का व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और उसे अलग-अलग ऑनलाइन मार्केटिंग संस्थाओं से लिंक करके आम लोगों के मोबाइल से ओटीपी प्राप्त कर धोखाधड़ी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *