गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी – थावे रेलखंड के खैरा स्टेशन के समीप सैदपुर रेलवे क्रासिंग के निकट बुधवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी नारायण दास का 35 वर्षीय पुत्र शिवकुमार दास ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *