गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवाद में युवक की हत्या, तीन घायल

छपरा : बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया पुलिस लाइन छोटा तेलपा मुहल्ला निवासी स्व. रामदयाल ठाकुर के पुत्रों का विवाद मोटरसाइकिल लगाने को लेकर बुधवार की देर रात को उनके पट्टीदार से हो गया था। गुरुवार की सुबह में पट्टीदारों ने उनके पुत्रों पर चाकू से हमला कर दिया।इस घटना में स्व. रामदयाल ठाकुर के पुत्र दीपक कुमार ठाकुर (25)की मौत हो गयी जबकि उसके तीन भाई राकेश ठाकुर,विनय ठाकुर और अजय ठाकुर घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल छपरा में की जा रही है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना मे शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *