गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बक्सर में युवक की गोली मारकर हत्या

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अरियांव गांव निवासी अमरेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह उर्फ दिग्विजय का क्रिकेट के खेल मैदान में कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद चंदन अपने आवास के पास ही बगीचे में आम तोड़ने पहुंचा। बगीचे में एक बोलेरो कार पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने चंदन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हत्याकांड में कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *