नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज (आईओबी) ने 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 723 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 555 करोड़ रुपये की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि इस तिमाही में उसकी कुल आय 7437 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6006 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही में बैंक की कुल ब्याज आय 6176 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5056 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही में बैंकी सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) घटकर 3.90 प्रतिशत पर आ गयी जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 8.19 प्रतिशत रही थी। इसी तरह से शुद्ध एनपीए भी एक वर्ष पहले के 2.43 प्रतिशत से घटकर तीसरी तिमाही में 0.62 प्रतिशत पर आ गया।
