गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संसद सुरक्षा उल्लंघन: आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत बुधवार को एक मार्च तक बढ़ा दी। यह मामला 13 दिसंबर, 2023 को संसद हमले की बरसी पर सुरक्षा उल्लंघन से संबंधित है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोरंजन, नीलम आजाद, सागर शर्मा, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पेश किए जाने के बाद, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने उनकी न्यायिक हिरासत एक मार्च तक बढ़ा दी।
आरोपी नीलम के वकील ने पहले अदालत के समक्ष कहा कि एक महिला पुलिस अधिकारी ने जबरन कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर ले लिए। सरकारी वकील ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ नीलम के आरोप पर आपत्ति जताई और न्यायाधीश से सभी आरोपी व्यक्तियों के पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए आदेश पारित करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *