गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेड फेयर: चांदनी चौक और गवर्नेंस मॉडल प्रदर्शनी से चमका दिल्ली पवेलियन

delhi trade fair 2021 theme based on chandani chauk

दिल्ली के प्रगति मैदान में 14-27 नवंबर के बीच आयोजित 40वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली के पवेलियन हॉल में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया उद्घाटन। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दिल्ली पवेलियन को चांदनी चौक की तर्ज पर है तैयार किया गया है, जिसमें दिल्ली गवर्नेंस के दिल्ली मॉडल की झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली देश की प्रगति में शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक परिवहन, इंडस्ट्री, एनवायर्नमेंट आदि के माध्यम से नया अध्याय लिख रही है। दिल्ली में बहुत से नए प्रयोग हुए है, देश में टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट आदि के क्षेत्र में जो भविष्य में होगा दिल्ली में वो आज ही हो रहा है उसे दिल्ली पेवेलियन में दिखाया गया है।

दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी

दिल्ली के पवेलियन में इस वर्ष उद्योग विभाग, डीएसआईआईडीसी, शिक्षा निदेशालय, स्वास्थ्य निदेशालय, पर्यावरण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और पर्यटन विभाग जैसे कई दिल्ली सरकार के विभाग लगे हुए हैं, डीटीटीडीसी ने इस बार अपने स्टाल में केजरीवाल सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किए गए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ स्कीम को दिखाया है। इसमें श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या, वैष्णो देवी, शिरडी, महाराज रामेश्वरम, द्वारकापुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन की तीर्थ यात्रा की व्यवस्था है और इसका सारा खर्च केजरीवाल सरकार उठाती है।


दिल्ली परिवहन निगम: डीटीसी ने इस बार अपने स्टाल में केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में ई-बसों की शुरुआत व सरकार द्वारा डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा आदि जैसे योजनाओं को प्रदर्शित किया है।

शिक्षा निदेशालय: शिक्षा विभाग के पवेलियन में दिल्ली सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर तैयार किए गए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे को दर्शाया गया है। साथ ही शिक्षा विभाग के स्टाल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए तैयार किए गए हैप्पीनेस करिकुलम, ईएमसी करिकुलम, बिजनेस ब्लास्टर, देश के मेंटर प्रोग्राम आदि जैसे कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया गया है।


पर्यावरण विभाग: पर्यावरण विभाग ने अपने स्टाल में कनाट पैलेस में इनस्टॉल किए गए स्मोक टावर के मॉडल को प्रदर्शित किया है। साथ ही विभाग द्वारा प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के प्रदूषण और प्रदूषण को नियंत्रित करने के तरीके को भी प्रदर्शित किया गया है।


उद्योग विभाग: दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग ने अपने स्टाल में डीएसआईआईडीसी द्वारा शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट्स को दिखाया है। साथ ही इस स्टाल में दिल्ली सरकार द्वारा इज ऑफ डूइंग बिज़नेस, केजरीवाल सरकार द्वारा जल्द शुरू की जाने वाली स्टार्ट-अप नीति और दिल्ली एम्पोरियम के उत्पाद की भी झलक देखने को मिलती है।


तिहाड़ जेल दिल्ली: दिल्ली पवेलियन में मौजूद तिहाड़ जेल के स्टाल से कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखने के अलावा खरीदारी भी कर  सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *