गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बलिया में महिला की हत्या

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नरहीं क्षेत्र में अपने मकान का किराया वसूलने बिहार से आई एक महिला की सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई । पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पड़ोसी प्रांत बिहार की बक्सर जिले की औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली खैरुन निशा (56) ने बलिया जनपद के नरहीं थाना क्षेत्र के उजियारपुर गांव में मकान बनाकर किराए पर दिया था । महिला रविवार की सुबह अपने नवनिर्मित मकान पर किराया वसूल करने आई थीं । खैरून का शव रविवार रात उसी घर में पाया गया । शव के सर पर चोट के निशान पाए गए हैं ।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि महिला का किराये को लेकर किराएदार से विवाद चल रहा था । इससे ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की किरायदारी के विवाद को लेकर सिर पर प्रहार कर हत्या कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे हैदर की तहरीर पर तीनों किराएदारों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 और 201 में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *