पटना : बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुराई बाग गांव में नवनिर्मित मकान में शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल राम( 28 )बिट्टू कुमार (30), झुंझुनू राम (25)और पवन राम (26) के रूप में की गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटना में शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत
