गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटना में 69 अपराधी गिरफ्तार

पटना: बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 69 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है। बुधवार को हत्याकांड में एक,दहेज मृत्युकांड में एक,हत्या के प्रयास कांड में पांच, महिला उत्पपीड़न कांड में तीन,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में आठ ,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 13, शराब तस्कर-होम डिलीवरी मामले में 19 तथा शराब पीने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 141.675 लीटर विदेशी शराब, 712 लीटर देशी शराब,आठ वाहन,14 मोबाइल फोन,दो लाख 520 रूपया तथा अन्य सामान जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *