गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डॉ. मनमोहन सिंह अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित

Dr. Manmohan Singh honored with Anuvrat Award

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार को प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार प्रदान किया गया। मनमोहन सिंह के राजकीय निवास पर आयोजित अनौपचारिक कार्यक्रम में अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष संचय जैन, ट्रस्टी तेजकरण सुराणा एवं महामंत्री भीखम सुराणा ने उन्हें सम्मानित किया। अणुव्रत पुरस्कार में मनमोहन सिंह को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, शॉल, अणुव्रत अंगवस्त्र और एक लाख इक्यावन हजार रुपये का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती गुरशरण कौर भी मौजूद थीं। नब्बे वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी ने जिस उद्देश्य से 1949 में अणुव्रत आंदोलन की शुरुआत की थी वह आज और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *