जौनपुर : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद जावेद आब्दी ने कहा कि मैनपुरी की जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया विपक्ष की एकता अगर रही तो 2024 में भाजपा की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगी। श्री आब्दी यहां रविवार को जौनपुर में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज जिस तरह से बंगाल बिहार और उत्तर प्रदेश ने पूरी ताकत के साथ भाजपा का सूपड़ा साफ करने का इरादा किया है।
उसे यह बात साबित हो रहा है कि 2024 में भाजपा की मोदी सरकार के अब कुछ ही दिन बाकी रह गया है। उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आज पूरा विपक्ष आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी का विलय सपा में करवा कर जो सम्मान दिया उससे भाजपा के पैरों तले जमीन खिसकती हुई भी नजर आ रही है।
