गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्जी सेना भर्ती अभियान का पर्दाफाश

बेंगलुरु : कर्नाटक में चित्रदुर्ग पुलिस और सैन्य खुफिया विभाग ने एक संयुक्त अभियान में दो लोगों को कथित रूप से 150 युवाओं से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने दी। पीआरओ ने कहा कि आरोपी कर्नाटक के चित्रदुर्ग, दावणगेरे और हावेरी जिलों में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में भर्ती करने और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी गत 20 अक्टूबर को की गयी।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में दावणगेरे जिले के 31 वर्षीय प्रकाश ने हुबली जिले के 40 वर्षीय शिवराज वातागल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पीआरओ ने कहा कि चित्रदुर्ग पुलिस ने शिवराज और उसके साथी बेम्मावा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों के पास से फर्जी पहचान पत्र तथा सेना भर्ती से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *