गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्देश जारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 21 नवंबर से प्रभावी रहेंगे। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक विभाग की ओर से प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलीय आयुक्तों व सभी डीसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत सरकार ने 21 नवंबर से सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन से केवल सरकारी कर्मचारियों के तबादलों के ऐसे प्रस्तावों पर कार्रवाई और कार्यान्वयन किया जाएगा जो 10 जुलाई 2023 को जारी एमओ में परिचालित व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 के पैरा 8 के तहत विशेष रूप से प्रदान की गई परिस्थितियों के अनुरूप हो। सभी विभागाध्यक्षों को इन निर्देशों की कड़ाई से अनुपालन के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *