गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भागलपुर में सीएसीपी संचालक की गोली मारकर हत्या

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी सीएसीपी संचालक टोक्सन शर्मा (32) अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से भागलपुर जा रहा था। तभी रास्ते में तेतरी जीरोमाइल के समीप पूर्व से घात लगाये मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने टोक्सन शर्मा को रोका और गोली मारकर उसे घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर टोक्सन शर्मा को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *