गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बाइक की टक्कर : तीन लोगों की मौत, एक घायल

बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पिपरा निवासी छत्तीस शर्मा (32) अपने साला बागवाड़ा निवासी अरविंद शर्मा (28) के साथ काम करने मंझौल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना छत्तीस शर्मा और अरविंद शर्मा की मौत हो गयी, जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही एक ही की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मंझौल निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। घायल एक अन्य युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *