गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने घबरा कर बदल दिए टिकट

बैतूल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से आज चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि पार्टी ने घबराकर कई जगहों पर टिकट बदल दिए हैं। चौहान ने बैतूल जिले के मुलताई में एक जनसभा को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस के टिकट बदलने पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत अजब गजब हो गई है। सोनिया कांग्रेस, खड़गे कांग्रेस के बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ कांग्रेस हो गई। पार्टी में टिकटों को लेकर घमासान भी मचा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ‘टिकट बदल कांग्रेस’ हो गई है। पार्टी ने घबराकर कई जगह टिकट बदल दिए हैं। कांग्रेस में आगे क्या होने वाला है, अभी देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *