गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक गुरु पंडित बिरजू महाराज जी का निधन

Famous Kathak artist Pandit Birju Maharaj passed away

अपनी कत्थक कला से भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाने वाले पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज जी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी मौत की जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने दी जिन्होंने  सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लिखा कि मेरे नाना जी अब जीवित नही रहे मुझे यह बताते हुए बड़ा दुख महसूस हो रहा ही कि उन्होंने 17 जनवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बिरजू महाराज की पोती रागिनी महाराज ने न्यूज़ एजेंसी एनआई को बताया कि उनका पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था लेकिन कल रात लगभग 12.30 के करीब उन्हें अचानक साँस लेने में तकलीफ हुई जिसके कारण तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा और कुछ देर बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया।

पंडित बिरजू महाराज की कत्थक में विशेष रुचि

पंडित बिरजू महाराज की जीवन की बात करें तो उनका परिवार शुरू से ही कत्थक प्रेमी था। बिरजू जी का जन्म उत्तर प्रदेश के हड़िया में चार फरवरी 1938 को हुआ था। सभी लोग उनको पंडित बिरजू महाराज के नाम से जानते थे लेकिन उनका औपचारिक नाम मोहन लाल मिश्र था। उनके पिताजी भी कत्थक नृत्य में बहुत निपुण थे लेकिन सिर्फ 9 बर्ष की आयु में ही उनके पिताजी पंडित लच्छन महाराज का भी निधन हो गया था। कत्थक से पारिवारिक प्रेम होने के कारण बिरजू जी की रुचि कत्थक नृत्य में होने लगी और वह समय के साथ इसमें निपुण होने लगे। उन्होंने कत्थक नृत्य को देश ही नही बल्कि देश के बाहर भी कई मौकों पर प्रदर्शित किया। उन्होंने कत्थक के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विशेषता को अपने नृत्य के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। उसके अलावा उनको लखनऊ के कालिका –बिंदादीन घराने के अग्रणी नृतक होने का भी सोभाग्य मिला वह इस घराने के प्रसिद्ध कलाकार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिरजू महाराज की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया उन्होंने ट्वीट किया कि उनका चले जाना सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्यों के लिए संवेदनाएं भी जाताई। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने ट्वीट के जरिये पंडित बिरजू माहाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने लिखा कि कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *