समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के जितवारपुर चौथ गांव निवासी हरिश्चंद्र राय घर के दरवाजे पर सो रहे थे तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।
