आरा : बिहार में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को सेवानिवृत दारोगा से पांच लाख रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोढ़ना रोड निवासी सेवानिवृत दारोगा सुरेश प्रसाद अपनी पत्नी सुनैनी देवी के साथ बैंक से पांच लाख रूपये निकालने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान न्यू क्लेक्टेरियट के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उनके पास से रूपयों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।
