कटिहार : बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से चार किशोर की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के समेली हॉल्ट के समीप स्थानीय नदी में कुछ किशोर नहाने गए थे। नहाने के क्रम में सभी एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास के लोग जब तक मदद के लिए मौके पर पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को पानी बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी मृतक चकलामौलानगर पंचायत के रहने वाले हैं वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि घटना काफी दुःखद हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
