गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खेत में मिला लड़की का शव

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में रविवार को 13 साल की एक लड़की का शव मिला। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार शाम से लापता थी। सुबह खेत की सिंचाई के लिए पहुंचे किसान ने शव देखा। थाना भोपा के कस्बा भोकरहेड़ी के हाजीपुर निवासी बबलू की बेटी प्रियांशी उर्फ शन्नो घर से अचानक गायब हो गई थी। बबलू ने अपनी बेटी को आसपास रिश्तेदारी में तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह जब बबलू अपनी पत्नी के साथ बेटी की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराने के लिए जा रहा था तो उसे जानकारी मिली कि एक लड़की का शव पास के खेत में पड़ा है। बबलू और उसकी पत्नी ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी प्रियांशी के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *