गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शराब की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने का दिया निर्देश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों को प्रदेश या इससे से बाहर के शराब सप्लायरों को पकड़कर सप्लाई चेन को पूरी तरह से ध्वस्त करने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने सोमवार शाम यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में पूर्ण शराबबंदी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से शराब आपूर्तिकर्ताओं के साथ-साथ इसके विक्रेताओं के खिलाफ व्यापक और गहन अभियान तेज करने का निर्देश दिया।
मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने मुख्यमंत्री श्री कुमार की समीक्षा बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आज शाम यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने आपूर्तिकर्ताओं को पकड़ने के अलावा शराब की स्टॉक रखने वालों को गिरफ्तार करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शराब खरीदने वालों के पीछे भागने की बजाय सप्लायरों को पकड़ने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का निर्देश दिया और कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग राज्यों के भीतर पूर्ण शराबबंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *