गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटना : आपसी विवाद में दंपति ने की आत्महत्या

पटना : बिहार के पटना जिले में बेऊर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव के इंद्रपुरी मुहल्ले में आपसी विवाद में दंपति ने गले में फंदा लगाकर आज आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्राें ने शुक्रवार को यहां बताया कि इंद्रपुरी मुहल्ले में पप्पू राय अपनी पत्नी पूजा कुमारी एवं आठ वर्ष की पुत्री सहानवी के साथ किराए के मकान में रहता था। पप्पू राय की पत्नी पूजा कुमारी से देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर दंपति पप्पू राय एवं पूजा कुमारी ने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों ने बताया कि मकान से पप्पू राय द्वारा लिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें आत्महत्या का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *