बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि महोबा जिले के मदन सागर मोहल्ला का निवासी नगर पालिका का सफाई कर्मी दीपक (27) अपने दोस्त महोबा के राठ चुंगी मोहल्ला निवासी विद्युत विभाग के संविदा कर्मी कौशल (28) के साथ अपने बहनोई अतर्रा (बांदा) के दामू गंज मोहल्ला निवासी विनोद के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था।
देर शाम दोनों दोस्त अतर्रा से महोबा वापस लौट रहे थे कि मटौंध थाने के निकट झांसी – मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित खड्डी तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई जिसमें सवार दोनों दोस्त घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर उन्हे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
सड़क हादसा : दो मरे
