गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध खनन में लिप्त 162 ट्रक जब्त

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में चलाए गए विशेष अभियान में पिछले 20 दिनों में अवैध परिवहन करते खनिज से ओवर लोड 162 ट्रक सीज किए गये। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार शाम बताया कि जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अवैध खनन और परिवहन को काबू करने के लिये एक टास्क फोर्स का गठन किया है जिसमें परिवहन , राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीम में शामिल की गईं। पिछली 17 मई से शुरू संयुक्त अभियान में पांच जून तक 162 ट्रक जब्त किये गये हैं। उन्होने बताया कि पकड़े गए ट्रकों से 54 लाख 83 हजार 880 रुपए के राजस्व की वसूली की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *