गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आन्ध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, सात घायल

काकिनाडा : आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को बोलेरो वैन के अनियंत्रित होकर एक खड़ी लॉरी से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा काकिनाडा शहर से 70 किलोमीटर दूर तुनी ग्रामीण मंडल के वेलामाकोथुर गांव के पास उस समय हुआ, जब समूह विशाखापत्तनम में गणेश विसर्जन के बाद अघोरा लौट रहे थे, जिसमें नाटक मंडली के तीन सदस्यों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि मंडली के सभी लोग पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल के श्रीरंगपट्टनम गांव के निवासी हैं। मृतकों के नाम सुरीसेट्टी दुर्गा (36), अदारी बुलिया (35) और भीसेटी वीरबाबू (45) हैं। मृतकों में से दुर्गा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *