गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहरी खाई में ट्रैक्टर गिरा : दो लोगों की मौत

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र में घने कोहरे के चलते एक ट्रैक्टर के पुलिया के नीचे गहरी खाई में गिरने से उसके नीचे दबकर दो लोगो की मौत हो गयी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव छपरा के रहने वाले नरवीर (28)और नीरज(30) ट्रैक्टर ट्राली से जलालाबाद मंडी में आलू बेच कर घर वापस जा रहे थे।शुक्रवार रात घने कोहरे के चले ट्रैक्टर ट्राली कोला रोड पर पुलिया के नीचे 20 फिट गहरी खाई में गिरा गयी। मीणा ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने अधिकारियों को घटना स्तर पर भेज कर रात में ही क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्राली को हटाया ,जिसके नीचे दोनो लोग मृत पड़े मिले। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *