गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस और ट्रक की टक्कर में चालक समेत 2 की मौत, 35 घायल

भभुआ : बिहार में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बस और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी तथा 35 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ-2 पर चिलबिली गांव के निकट पश्चिम बंगाल से आगरा के लिए जा रही पर्यटक बस की विपरीत दिशा से आ रही बालू लदे ट्रक से टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी तथा बस में सवार 35 लोग घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि चालक जगदीश बंका की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दिव्यांशु ने भभुआ सदर अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर जाते हुए रास्ते मे दम तोड़ दिया। सभी यात्री पश्चिम बंगाल के 24परगना (उत्तरी) जिले के निवासी थे जो पर्यटक बस से आगरा जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *