गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कटिहार में नहाने के दौरान दो किशोरी की डूबकर मौत

कटिहार : बिहार में कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नहाने के दौरान दो किशोरी की डूबकर मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रेलवे फिल्टर हाउस के समीप कुछ लोग घास काट रहे थे।तेज गर्मी से निजात पाने के लिये तीन लोग रेलवे फिल्टर हाउस के पानी में स्नान करने लगे। इस घटना में दो किशोरी की डूबकर मौत हो गयी।स्थानीय लोगों की मदद से पानी मे डूबते युवक को किसी तरह बचा लिया गया। तीनों लोग जिले के नगर थाना क्षेत्र के इमलीगाछ इलाके के रहने वाले थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *