अखिल भारतीय पंचायत परिषद के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन दिनांक 6 सितम्बर 2026 को जयपुर (राजस्थान) में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस संबंध में प्रारंभिक विचार दिनांक 12 अप्रैल 2026 को परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर, पंचायत धाम, 368 मयूर विहार फेज-1, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्ताव राजस्थान राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष आदरणीय श्री सुभाष चंद्र पाराशर जी एवं प्रमुख महामंत्री श्री कस्तूरचंद मिश्रा जी द्वारा रखा गया। उक्त प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इसे दिनांक 24 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम से पूर्व अंतिम रूप देकर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस प्रस्ताव की औपचारिक घोषणा दिनांक 24 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद के स्थापना दिवस सह राज्य स्तरीय सम्मेलन के अवसर पर किए जाने की संभावना है।
उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रस्ताव को देशभर से आए पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों के मध्य अंतिम अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। विशेष रूप से, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में श्री रविंद्र तिवारी जी (वॉइस प्रेसिडेंट, अखिल भारतीय पंचायत परिषद एवं प्रेसिडेंट, झारखंड पंचायत परिषद) की गरिमामयी उपस्थिति भी सुनिश्चित रहेगी।
उल्लेखनीय है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति से इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसका विधिवत अनुमोदन राष्ट्रीय महामंत्री श्री रूद्र भानु द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री श्री रूद्र भानु जी, श्री सुभाष चंद्र पाराशर जी (अध्यक्ष, राजस्थान राज्य पंचायत परिषद) एवं श्री कस्तूरचंद मिश्रा जी (प्रमुख महामंत्री, राजस्थान राज्य पंचायत परिषद) को सौंपी गई है। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा (खाका) शीघ्र ही तैयार कर मीडिया एवं जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
रूद्र भानु
राष्ट्रीय महामंत्री