छत्तीसगढ़

समाज की आवाज़ पर सदैव अग्रिम पंक्ति में—रविन्द्र नाथ तिवारी

25 Aug 2026 11:30 PM IST

रायपुर/ छत्तीसगढ़ : समाज के संघर्ष के समय किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान केवल उसके पद, प्रतिष्ठा या सामाजिक परिचय से नहीं होती, बल्कि इस बात से होती है कि कठिन परिस्थितियों में वह समाज के साथ किस मजबूती से खड़ा होता है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखना, युवाओं की चिंताओं […]

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग दी

20 Aug 2026 06:20 PM IST

बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीएससी के माध्यम से चयनित 56 नए सिविल जजों को पहली पदस्थापना दी है। इसके साथ ही हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों से जुड़े आदेश भी जारी किए गए हैं। नए […]

बुजुर्ग विधवा की पेंशन अटकी, हाईकोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया

19 Aug 2026 06:21 PM IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 78 वर्षीय विधवा को उसके दिवंगत पति से जुड़े लंबित सेवा लाभ और पेंशन का भुगतान नहीं होने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने सरगुजा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि पूर्व में दिए गए […]

अनुकंपा नियुक्ति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला, बड़े बेटे पर पहले विचार

17 Aug 2026 07:05 PM IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी मृत सरकारी कर्मचारी के एक से अधिक पात्र बच्चे अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन करते हैं, तो उम्र में बड़े पात्र बच्चे के दावे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अदालत ने छोटे बेटे […]

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य और शिल्प की दिखेगी झलक

12 Aug 2026 06:12 PM IST

रायपुर: देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति की खास झलक देखने को मिलेगी। 15 अगस्त को होने वाले इस समारोह में छत्तीसगढ़ के साथ गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष पर ED का शिकंजा

11 Aug 2026 07:45 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उन्हें अदालत […]

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

07 Aug 2026 07:00 PM IST

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी विधानसभा चुनाव जीत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उस याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पाटन विधानसभा सीट से उनकी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को सुनवाई योग्य […]

छत्तीसगढ़ में 10 किलो गैस सिलेंडर लॉन्च, चार घंटे में होगी होम डिलीवरी

07 Aug 2026 11:44 AM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं को जल्द ही एक नई और सुविधाजनक सेवा मिलने जा रही है। राज्य में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर की शुरुआत 15 अगस्त से की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत देना है, जिन्हें नियमित रूप से बड़े सिलेंडर की आवश्यकता नहीं […]

छत्तीसगढ़ के 10 टोल प्लाजा पर बढ़ीं दरें, हाईवे सफर हुआ महंगा

06 Aug 2026 06:40 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए सफर अब पहले की तुलना में अधिक महंगा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राज्य के 10 प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में संशोधन लागू कर दिया है। नई दरें 1 अगस्त से प्रभावी हैं और इनके लागू […]

स्वामी आत्मानंद के संविदा शिक्षक-कर्मचारी उतरे धरने पर

05 Aug 2026 01:15 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े दो बड़े मुद्दों को लेकर शिक्षक समुदाय सड़क पर उतर आया है। एक ओर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षक और कर्मचारी अपनी छह प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यायाम शिक्षक (स्पोर्ट्स टीचर) लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया शुरू […]

NEET-UG ओएमआर विवाद पर हाई कोर्ट का फैसला, याचिका खारिज

31 Jul 2026 06:31 PM IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) की ओएमआर शीट में कथित गड़बड़ी और कम अंक दिए जाने के आरोपों से जुड़ी एक याचिका को खारिज करते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया में केवल उम्मीदवार के संदेह या […]

ललितपुर में सड़क हादसा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव घायल हुए

29 Jul 2026 05:42 PM IST

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार को एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में उनके चालक को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को […]

शराब पीकर ड्राइविंग पर कोर्ट सख्त, 30 दिन झाड़ू की अनोखी सजा

22 Jul 2026 09:31 PM IST

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़): सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं और शराब पीकर वाहन चलाने की गंभीर समस्या के बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसा फैसला सामने आया है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय ने शराब के नशे में बार-बार वाहन चलाने वाले एक आरोपी को […]

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

18 Jul 2026 08:36 AM IST

 बंद मकान से मिले शव; पुलिस जांच में जुटी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर (मदनी चौक) में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस […]

चलती-फिरती AI लैब से बदलेगी गांव के बच्चों की पढ़ाई, छत्तीसगढ़ में नई पहल

15 Jul 2026 05:21 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में ‘भावना दीदी की विज्ञान पाठशाला’ मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ के विद्यार्थियों तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, […]

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर

05 Jul 2026 11:04 AM IST

रायपुर : भारतीय लोककला जगत के लिए बेहद दुखद समाचार सामने आया है। देश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि एम्स रायपुर के जनसंपर्क विभाग द्वारा की […]

भिलाई के सरकारी स्कूलों में खुशी की लहर

01 Jul 2026 08:19 AM IST

 शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 16 हजार छात्रों को बांटे नए जूते भिलाई: दुर्ग जिले के 72 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 16 हजार बच्चों के लिए 30 जून का दिन एक उत्सव की तरह रहा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की एक अनूठी पहल के तहत, आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन बच्चों […]

रायपुर के होटल हयात में हाई-प्रोफाइल ठगी

30 Jun 2026 04:52 PM IST

रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में हाई-प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है। खुद को सामान्य मेहमान बताकर होटल में ठहरे एक व्यक्ति ने कुछ ही दिनों में होटल प्रबंधन का भरोसा जीत लिया और फिर हजारों रुपये का बकाया छोड़कर महंगा लैपटॉप लेकर फरार हो गया। घटना के सामने आने के […]

छत्तीसगढ़ में राशन संकट की आहट, 13 हजार दुकानदारों ने बंद का बिगुल फूंका

30 Jun 2026 02:04 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। प्रदेशभर के करीब 13 हजार राशन दुकान संचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संचालकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो 5 जुलाई […]

सरकारी शिक्षकों के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

30 Jun 2026 01:21 PM IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति और वरिष्ठता को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी कर्मचारी का प्रारंभिक पदोन्नति आदेश अनियमितताओं के कारण निरस्त कर दिया जाता है, तो उस आदेश की तिथि के आधार पर भविष्य में वरिष्ठता का दावा नहीं किया जा सकता। अदालत […]

छत्तीसगढ़ में AIIA की मांग, अमित शाह से मिले विष्णुदेव साय

25 Jun 2026 05:19 PM IST

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना […]

रायपुर में बोले राहुल गांधी: गुटबाजी से दूर रहें जिलाध्यक्ष

22 Jun 2026 06:19 AM IST

अंतिम फैसला लेते समय पार्टी हित को दें प्राथमिकता रायपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। वे कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को कड़ा […]

जैन दर्शन के सिद्धांतों से पूरे विश्व में आ रहा सामाजिक परिवर्तन: ओम बिरला

19 Jun 2026 07:58 AM IST

रायपुर में भव्य आचार्य पदारोहण और सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव का आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डॉ. रमन सिंह भी रहे मौजूद रायपुर (छत्तीसगढ़) लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने जैन दर्शन और उसकी शिक्षाओं को वैश्विक शांति का आधार बताते हुए कहा है कि जैन मुनि और संत अपने महान सिद्धांतों के माध्यम […]

छत्तीसगढ़: भाजपा नेता को कार समेत पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका; अब तक 3 की मौत

18 Jun 2026 05:59 AM IST

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ क्षेत्रीय वर्चस्व और रेत के अवैध खनन को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार देर रात एक भाजपा नेता और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारकर लॉक कर दिया […]

सुरक्षित उतरा विमान, जांच के चलते उड़ानों में देरी

17 Jun 2026 06:34 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रायपुर पहुंची एक यात्री विमान की लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट की घटना सामने आई। विमान रनवे पर उतर रहा था, तभी एक पक्षी उसके हिस्से से टकरा गया। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी […]

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर पुलिस का शिकंजा, NSUI नेताओं समेत कई पर FIR

06 Jun 2026 04:56 PM IST

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने और बैरिकेडिंग तोड़ने के आरोपों के आधार पर की गई है। […]

छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस का अलर्ट, विदेश से लौटे तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी

04 Jun 2026 11:11 AM IST

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विदेश से लौटे तीन लोगों को संभावित संदिग्ध मानते हुए उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है। इनमें कांगो, युगांडा और इथियोपिया से आए यात्री शामिल हैं, जिनके दुर्ग जिले पहुंचने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने आवश्यक एहतियाती कदम उठाए हैं। […]

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: अमित शाह ने पूरे प्रदेश में ‘डायल 112’ सेवा का किया विस्तार

18 May 2026 02:32 PM IST

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साईं और वित्त मंत्री  ने उनका स्वागत किया। दौरे के पहले दिन गृह मंत्री ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब […]

योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने अमित शाह से की मुलाकात

14 May 2026 04:50 PM IST

नयी दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश की राजनीति और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए यूपी […]

छत्तीसगढ़ में काले हिरणों की वापसी, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सराहा संरक्षण मॉडल

26 Apr 2026 05:32 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ में काले हिरणों की वापसी को एक बड़ी पर्यावरणीय उपलब्धि बताया। उन्होंने इसे मध्य भारत में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया, जो दिखाता है कि समर्पित प्रयासों से लुप्त होती प्रजातियों को फिर से प्राकृतिक […]

राघव चड्ढा ने ‘अवसरवादिता’ का पेश किया उदाहरणः टीएस सिंहदेव

26 Apr 2026 04:00 PM IST

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव (टीएस सिंहदेव) ने राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने, धीरेंद्र शास्त्री के बयान और भाजपा की नीतियों को लेकर आईएएनएस से बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश:– सवाल: शुक्रवार को राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल […]

छत्तीसगढ़ में MSP खरीद बढ़ी, बिहार में पहली बार दाल की संगठित खरीद शुरू

23 Apr 2026 03:33 PM IST

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद को काफी बढ़ाया गया है। साथ ही, बिहार में ‘आत्मनिर्भर दलहन मिशन’ के तहत पहली बार दाल की संगठित खरीद शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएम-आशा योजना के तहत एमएसपी खरीद को मजबूत किया है, जिसमें नेशनल कोऑपरेटिव […]

छत्तीसगढ़ सरकार का 24 घंटे में  यू-टर्न, वापस लिया कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का आदेश

23 Apr 2026 02:51 PM IST

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने संबंधी अपना आदेश महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया। इस फैसले ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है। देर रात जारी निर्देश में कहा गया था कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक […]

सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा पर रोक

23 Apr 2026 12:22 PM IST

नयी दिल्ली:रामअवतार जग्गी हत्याकांड में दोषी करार दिए गए पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से महत्वपूर्ण अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने उनकी उम्रकैद की सजा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए सरेंडर की अनिवार्यता को फिलहाल स्थगित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि उन्हें आज ही आत्मसमर्पण करना था, लेकिन इससे […]

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन

18 Apr 2026 11:06 AM IST

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन दिनांक 6 सितम्बर 2026 को जयपुर (राजस्थान) में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस संबंध में प्रारंभिक विचार दिनांक 12 अप्रैल 2026 को परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर, […]