• होम
  • देश
  • ऑस्ट्रेलिया में शुरू‘पिच ब्लैक 2026’, राफेल के साथ दम दिखाएगी भारतीय वायु सेना

ऑस्ट्रेलिया में शुरू‘पिच ब्लैक 2026’, राफेल के साथ दम दिखाएगी भारतीय वायु सेना

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ में हिस्सा लेने जा रही है। यह अभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF) के डार्विन एयर बेस पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 20, 2026 12:02 pm IST, Published 1 day ago

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ में हिस्सा लेने जा रही है। यह अभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF) के डार्विन एयर बेस पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच समन्वय, सामरिक क्षमता और संयुक्त अभियान संचालन को और मजबूत करना है।

भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में अनुभवी पायलट, इंजीनियर, तकनीशियन, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। अभ्यास के दौरान भारत अपनी अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमानों की क्षमता का प्रदर्शन करेगा। इन विमानों को सी-17 ग्लोबमास्टर-III परिवहन विमान और आईएल-78 एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग विमान का सहयोग मिलेगा।

‘पिच ब्लैक 2026’ में कई देशों की वायु सेनाएं भाग ले रही हैं। अभ्यास के दौरान जटिल हवाई अभियानों, लंबी दूरी के मिशनों और संयुक्त सैन्य संचालन का अभ्यास किया जाएगा। इससे भाग लेने वाले देशों को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने और भविष्य के साझा अभियानों के लिए बेहतर तालमेल विकसित करने का अवसर मिलेगा।

भारतीय वायु सेना इससे पहले भी 2018, 2022 और 2024 में इस अभ्यास का हिस्सा रह चुकी है। लगातार भागीदारी भारत की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग बढ़ाने और मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की नीति को दर्शाती है।

 

Advertisement