भिवंडी में बड़ा हादसा: चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा

कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका मुंबई | महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में मौजूद चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 31, 2026 6:02 am IST, Published 3 hours ago

कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

मुंबई | महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में मौजूद चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे में 6 से 7 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पहले से जर्जर घोषित थी इमारत

भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले ने बताया कि नारपोली के भंडारी कंपाउंड स्थित कोहिनूर इमारत को नगर निगम ने पहले ही ‘सी-कैटेगरी’ (अत्यंत जर्जर और खतरनाक) घोषित कर दिया था। इसके बाद इमारत को खाली भी करा लिया गया था।

हालांकि, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत और अन्य कार्य चल रहा था, जहां कुछ मजदूर मौजूद थे। आशंका है कि हादसे के समय वही मजदूर मलबे में दब गए।

NDRF ने महिला को सुरक्षित निकाला

बचाव अभियान के दौरान NDRF की टीम ने मलबे में फंसी एक महिला को जीवित बाहर निकाल लिया। महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

राहत अभियान जारी

प्रशासन के अनुसार मलबे को हटाने का काम लगातार जारी है। मौके पर भारी मशीनों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरा मलबा नहीं हट जाता, तब तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement