असम बाढ़ : हालात सामान्य होने में लगेगा समय

जेपी नड्डा बोले- तबाही का दायरा बहुत बड़ा गुवाहाटी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से हुई तबाही का दायरा बेहद बड़ा है और हालात पूरी तरह सामान्य […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 6, 2026 10:28 am IST, Published 1 hour ago

जेपी नड्डा बोले- तबाही का दायरा बहुत बड़ा

गुवाहाटी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से हुई तबाही का दायरा बेहद बड़ा है और हालात पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लगेगा।

मृतकों की संख्या 95 पहुंची

लगातार बिगड़ते हालात के बीच राज्य में छह और लोगों की मौत होने से बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। वहीं, 14 जिलों में करीब 1.6 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कई इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सबसे प्रभावित इलाके का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर जेपी नड्डा ने असम-नगालैंड सीमा पर स्थित शिवसागर जिले के नेपालीखुटी क्षेत्र का दौरा किया। यह इलाका 19 जुलाई को आई भीषण बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में राहत एवं बचाव कार्य, पुनर्वास, स्वास्थ्य सेवाओं और बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

केंद्र सरकार ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास अभियान लगातार जारी है, जबकि प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।

Advertisement