गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 की मौत

100 की स्पीड में बेकाबू हुई SUV, 1 युवक गंभीर घायल हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक बदायूं जिले के रहने वाले थे […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 31, 2026 9:43 am IST, Published 1 hour ago

100 की स्पीड में बेकाबू हुई SUV, 1 युवक गंभीर घायल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक बदायूं जिले के रहने वाले थे और थार से दिल्ली जा रहे थे।

हादसा सिंभावली थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 11:56 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि थार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गया।

5-6 बार पलटी थार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे पर थार अचानक डगमगाई और 5-6 बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थार की छत टूटकर अलग हो गई, जबकि बोनट और आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे के बाद वाहन में सवार लोग अंदर फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

डायल-112 पर हादसे की सूचना मिलने के बाद सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों और यात्रियों को सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान:

  • जोगिंदर (26) — पालपुर
  • सुखबीर (25) — मेवली
  • जसवंत (20) — मेवली
  • रवि (20) — पुरदलपुर

के रूप में हुई है।

हादसे में पालपुर निवासी विष्णु (17) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार के रिश्तेदार थे सभी

पुलिस के मुताबिक, मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार थे। सुखबीर और जसवंत सगे भाई थे। वहीं रवि और जोगिंदर ममेरे-फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं, जबकि घायल विष्णु उनका चचेरा भाई है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच के साथ पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दुर्घटना से पहले वाहन की गति और स्थिति क्या थी।

Advertisement