live News

West Bengal Phase 2 Voting 2026 Live: 18% मतदान, कई जगह बवाल, ममता के आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुरुआती घंटों में करीब 18% वोटिंग दर्ज की गई है। इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनके लिए 41 हजार से ज्यादा बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र केंद्रीय बलों की 2,300 से अधिक कंपनियां तैनात हैं और हर मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग की जा रही है।

मतदान के दौरान कई जगहों से तनाव और गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर मतदाताओं को डराने और पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं नादिया जिले में एक भाजपा पोलिंग एजेंट पर हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gauravshali Bharat
Apr 29, 2026 13:36 GMT+0530

भबानीपुर में झड़प, हालात संभालने के लिए सुरक्षा बल सक्रिय

भबानीपुर में मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और कुछ टीएमसी समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने हस्तक्षेप कर भीड़ को नियंत्रित किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नारेबाजी के बाद माहौल अचानक गरमा गया, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर स्थिति को सामान्य किया गया।

Apr 29, 2026 12:37 GMT+0530

सौरव गांगुली ने बेहाला में डाला वोट

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने बेहाला स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि इस बार भी वोटिंग प्रतिशत पर नजर रहेगी और शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। saurav ganguly

Apr 29, 2026 12:39 GMT+0530

पानिहाटी में विवाद, पीड़िता के परिवार ने लगाए आरोप

पानिहाटी क्षेत्र में एक घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जहां एक उम्मीदवार के परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें घेरने और नारेबाजी करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभालने के बजाय उन्हें ही वहां से हटने को कहा।

Apr 29, 2026 12:20 GMT+0530

हाबरा में दिखी राजनीतिक शिष्टता, TMC-BJP नेताओं की बातचीत

हाबरा के एक मतदान केंद्र पर तनावपूर्ण माहौल के बीच सकारात्मक दृश्य देखने को मिला। यहां टीएमसी और बीजेपी के स्थानीय नेताओं के बीच मतदान के दौरान सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई, जिसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक माहौल का संकेत माना जा रहा है।

Apr 29, 2026 12:15 GMT+0530

5 घंटे में 46% मतदान, कई जिलों में तेज रफ्तार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला है। सुबह से जारी मतदान में 5 घंटे के भीतर करीब 46% वोटिंग दर्ज की गई।

जिलावार आंकड़ों में पूर्व बर्धमान सबसे आगे रहा, जबकि कोलकाता साउथ में अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज हुआ। अन्य जिलों में भी वोटिंग की रफ्तार संतुलित बनी हुई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि लोग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

जिलावार देखें तो पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50% और कोलकाता साउथ में सबसे कम 36.78% मतदान हुआ है. हुगली में 43.12%, नादिया में 40.34%, हावड़ा में 39.45%, नॉर्थ 24 परगना में 38.43%, कोलकाता नॉर्थ में 38.39% और साउथ 24 परगना जिले में 37.92% मतदान हुआ है.

Apr 29, 2026 12:13 GMT+0530

फल्टा में EVM में गड़बड़ी का आरोप

फल्टा में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम का बटन काम नहीं कर रहा है. 

Apr 29, 2026 12:04 GMT+0530

बंगाल चुनाव में हिंसा: कई जिलों में झड़पें, भाजपा प्रत्याशी पर हमले से बढ़ा तनाव

दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विकास सरदार को निशाना बनाते हुए हमला किए जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि जब वह एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। west-bengal-crime

Apr 29, 2026 11:51 GMT+0530

पश्चिम बंगाल चुनाव: एनडीए नेताओं ने भाजपा की बड़ी जीत का किया दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है और इसी बीच एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताया है। नेताओं का कहना है कि राज्य की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और विकास के नाम पर भाजपा को समर्थन दे रही है। west-bengal-bjp-nda

Apr 29, 2026 11:12 GMT+0530

उत्तर 24 परगना में मतदाताओं का आरोप, ‘धमकाने की कोशिश’

उत्तर 24 परगना के कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई। एक स्थानीय मतदाता ने दावा किया कि एक वाहन से आए कुछ लोगों ने उन्हें प्रभावित करने का प्रयास किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Apr 29, 2026 10:43 GMT+0530

भबानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, ममता–शुभेंदु आमने-सामने

भबानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी एक ही मतदान केंद्र के बाहर पहुंच गए। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचीं, जिससे माहौल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक उम्मीदवार के रूप में मतदान केंद्र पर जाना अधिकार है, लेकिन सीमित लोगों के साथ जाना चाहिए। वहीं उन्होंने दावा किया कि वे खुद केवल सुरक्षा कर्मियों के साथ ही बूथों का दौरा कर रहे हैं।

Gauravshali Bharat

Apr 29, 2026 10:39 GMT+0530

बारानगर में EVM खराबी, 5 बार बदली मशीन, मतदान रुका

बारानगर के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में बार-बार खराबी आने से वोटिंग प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मशीन को कई बार बदला गया, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी, जिसके कारण कुछ समय के लिए मतदान रोकना पड़ा। लंबी कतार में खड़े मतदाताओं ने नाराजगी जताई और देरी पर सवाल उठाए। Gauravshali Bharat

Apr 29, 2026 10:27 GMT+0530

‘TMC चौथी बार सरकार बनाएगी’ – अभिषेक बनर्जी का दावा

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को वोट देने से रोका जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी पहले से भी बड़े बहुमत के साथ वापसी करेगी।

Gauravshali Bharat

Apr 29, 2026 09:59 GMT+0530

भबानीपुर में आमने-सामने TMC और BJP नेता

भबानीपुर में मतदान के दौरान माहौल गर्म हो गया, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मौजूद रहने के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भी उसी क्षेत्र के मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच चुनाव प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Apr 29, 2026 09:42 GMT+0530

ममता का केंद्रीय बलों पर आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल मतदाताओं को डराने और कार्यकर्ताओं को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

Apr 29, 2026 09:35 GMT+0530

नादिया में भाजपा एजेंट पर हमला

नादिया जिले में एक भाजपा पोलिंग एजेंट पर हमला किया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Apr 29, 2026 09:15 GMT+0530

IPS अजय पाल शर्मा ने किया निरीक्षण

आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने दक्षिण 24 परगना के एक मतदान केंद्र का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।

Apr 29, 2026 09:10 GMT+0530

ममता बनर्जी ने डाला वोट

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भबानीपुर सीट पर अपना वोट डाला।

Gauravshali Bharat

Apr 29, 2026 09:08 GMT+0530

हावड़ा में हंगामा, दो हिरासत में

हावड़ा के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम खराबी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।

Apr 29, 2026 08:37 GMT+0530

BJP की जीत का दावा, शुभेंदु अधिकारी का बूथ दौरा

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भबानीपुर क्षेत्र के एक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार राज्य में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी।

Apr 29, 2026 08:24 GMT+0530

मिथुन चक्रवर्ती ने किया मतदान

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बेलगाछिया में वोट डाला।    

Apr 29, 2026 07:47 GMT+0530

अमित शाह की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।

 

Apr 29, 2026 07:37 GMT+0530

दिनेश त्रिवेदी ने डाला वोट

भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी ने बालीगंज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Apr 29, 2026 07:32 GMT+0530

चापड़ा में तनाव की स्थिति

नादिया के चापड़ा इलाके में मतदान शुरू होते ही तनाव की खबर सामने आई, जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

Apr 29, 2026 07:17 GMT+0530

अर्जुन सिंह पहुंचे मतदान केंद्र

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

Apr 29, 2026 07:14 GMT+0530

PM मोदी की वोटिंग अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।

Apr 29, 2026 07:05 GMT+0530

सुबह से लंबी कतारें

सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

Apr 29, 2026 07:00 GMT+0530

दूसरे चरण की वोटिंग शुरू

पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।