ठाणे में शिवसेना UBT नेता की गोली मारकर हत्या

अज्ञात हमलावरों ने दो गोलियां दागीं ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार रात शिवसेना (UBT) के स्थानीय नेता प्रदीप पूर्णेकर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चलाईं और उनके साथ मारपीट भी की। गंभीर रूप से घायल प्रदीप पूर्णेकर को इलाज के लिए अस्पताल ले […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 30, 2026 9:21 am IST, Published 1 hour ago

अज्ञात हमलावरों ने दो गोलियां दागीं

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार रात शिवसेना (UBT) के स्थानीय नेता प्रदीप पूर्णेकर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चलाईं और उनके साथ मारपीट भी की। गंभीर रूप से घायल प्रदीप पूर्णेकर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पार्टी के एक नेता के मुताबिक, प्रदीप पूर्णेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में ठाणे विभाग प्रमुख के पद पर थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत जुटाए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों तथा मुख्य सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर किस रास्ते से मौके पर पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement