यूपी के बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे

बिहार में 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित; पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार शाम अचानक आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं बिहार के 6 जिलों में बाढ़ का असर बना हुआ है […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • October 6, 2026 8:19 am IST, Published 37 minutes ago

बिहार में 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित; पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार शाम अचानक आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं बिहार के 6 जिलों में बाढ़ का असर बना हुआ है और करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में भी 6 से 9 अक्टूबर के बीच बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले

उत्तर प्रदेश में सोमवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला। बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। इससे धान और गन्ने की फसलों को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।

लखनऊ और सीतापुर समेत 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में करीब 40 हजार घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार में 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से लगभग 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन ने करीब 92,730 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सारण जिले में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। यहां करीब 3.55 लाख लोग प्रभावित बताए गए हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ में 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 अक्टूबर के दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान की भी संभावना है।

बिजली चमकने को लेकर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

उत्तराखंड में 6 और 7 अक्टूबर को कुछ पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

बारिश और तेज हवाओं के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है।

Advertisement