• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • पिंक अक्टूबर पर कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल (KNMH), रीजनल कैंसर सेंटर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

पिंक अक्टूबर पर कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल (KNMH), रीजनल कैंसर सेंटर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

प्रयागराज : स्तन कैंसर जागरूकता माह ‘पिंक अक्टूबर’ के अवसर पर कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल (KNMH), रीजनल कैंसर सेंटर, प्रयागराज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान, सही जांच और उचित उपचार से इस बीमारी को मात देना संभव है। संबंधित खबरें नोएडा बना यूपी का सबसे […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • October 13, 2026 10:38 pm IST, Published 2 hours ago

प्रयागराज : स्तन कैंसर जागरूकता माह ‘पिंक अक्टूबर’ के अवसर पर कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल (KNMH), रीजनल कैंसर सेंटर, प्रयागराज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान, सही जांच और उचित उपचार से इस बीमारी को मात देना संभव है।

Gauravshali Bharat

कार्यक्रम का आयोजन कमला नेहरू अस्पताल के सीईओ डॉ. मधु चंद्र, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एन. सक्सेना तथा निदेशक प्रशासन हरि ओम सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन सचिव एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. सर्वेश गुप्ता ने विशेष ‘पिंक टॉक’ के माध्यम से बताया कि सामाजिक झिझक, शर्म, जागरूकता की कमी और भ्रांतियों के कारण महिलाएं अक्सर समय पर चिकित्सकीय सलाह नहीं लेतीं, जिससे बीमारी गंभीर हो सकती है। उन्होंने स्तन कैंसर जागरूकता पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनोवैज्ञानिक, लेखिका एवं पेरेंटिंग कोच डॉ. अंकिता राज रहीं। विशिष्ट अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी तथा प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता (D.Phil., D.Sc.) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. बी. पॉल, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. सपन श्रीवास्तव, डॉ. शुभा पांडे, डॉ. सोनिया तिवारी, डॉ. मनीषा टंडन, डॉ. मानस दुबे, डॉ. पंकज खत्री, डॉ. ज्योति गुप्ता एवं डॉ. पीयूष शुक्ला ने भी अपने विचार साझा किए। स्तन कैंसर से जंग जीतने वाली महिलाओं को डॉ. राधा रानी घोष एवं डॉ. श्रद्धा यादव ने सम्मानित किया। पैनल चर्चा में डॉ. काचनार वर्मा, डॉ. राधा केसरवानी एवं डॉ. वर्षा अग्रवाल ने स्तन कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. सर्वेश गुप्ता ने 50 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों एवं रेजिडेंट्स को क्लिनिकल ब्रेस्ट एग्जामिनेशन की व्यावहारिक जानकारी दी। आयोजन में डॉ. अंशिका पॉल दास, बरखा गुप्ता, डॉ. प्रशस्थि, असिस्टेंट मैट्रन सोनाली, शैलेश एवं अदम्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विशेषज्ञों ने संदिग्ध गांठ या अन्य लक्षणों पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यकतानुसार बायोप्सी कराने की सलाह दी। KNMH में आधुनिक सर्जरी, रेडिएशन, कीमोथेरेपी, एंडोक्राइन एवं टार्गेटेड थेरेपी सहित व्यापक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम का संदेश रहा—जल्दी पहचान, सही जांच और समय पर उपचार से जीवन बचाया जा सकता है।

Advertisement