• होम
  • Blog
  • प्रसून जोशी बने प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन

नयी दिल्ली:  गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें प्रसार भारती बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब उनके पहले इस पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल ने इस्तीफा दे दिया था। प्रसून जोशी का नाम भारतीय रचनात्मक […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 9:39 am IST, Published 1 hour ago

नयी दिल्ली:  गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें प्रसार भारती बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब उनके पहले इस पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल ने इस्तीफा दे दिया था।

प्रसून जोशी का नाम भारतीय रचनात्मक जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। एक गीतकार, लेखक और विचारक के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अगस्त 2017 से वे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के चेयरपर्सन के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जहां उन्होंने फिल्मों के प्रमाणन से जुड़े कई अहम फैसले लिए।

उनकी बहुआयामी प्रतिभा सिर्फ कला तक सीमित नहीं रही। वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में न्यासी मंडल के सदस्य भी हैं, जहां वे भारतीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण में योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा, कॉर्पोरेट दुनिया में भी उनका कद काफी ऊंचा रहा है । वे मैकैन वर्ल्डग्रुप इंडिया के सीईओ और एशिया पैसिफिक चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं।

अब प्रसार भारती के चेयरमैन के रूप में उनके सामने सार्वजनिक प्रसारण को नई दिशा देने की चुनौती होगी। उनके रचनात्मक दृष्टिकोण और प्रशासनिक अनुभव से यह उम्मीद की जा रही है कि वे दूरदर्शन और आकाशवाणी जैसे मंचों को और अधिक प्रभावशाली और समकालीन बना सकेंगे।

Advertisement