live News

Election Results 2026 LIVE: बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत, TMC का आंकड़ा घटा, केरल में कांग्रेस की सुनामी, असम में हिमंत की हेट्रिक!

Assembly Election Results 2026 LIVE: बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती हो रही है. तमिलनाडु की 234 सीटों और केरल की 140 सीटों पर वोटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Gauravshali Bharat
May 4, 2026 13:26 GMT+0530

भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती राउंड से ही उन्होंने अपनी पकड़ मजबूत रखी है और पांचवें राउंड के बाद भी वह आगे चल रही हैं।

मतगणना के अब तक सात राउंड पूरे हो चुके हैं, जबकि कुल बीस राउंड होने हैं। इस बीच, उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी करीब 17 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है, मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है, लेकिन फिलहाल ममता बनर्जी की बढ़त बरकरार है।

आगे के राउंड यह तय करेंगे कि यह बढ़त निर्णायक जीत में बदलती है या मुकाबले में कोई नया मोड़ आता है। पूरे राज्य की नजरें अब इस हाई-प्रोफाइल सीट पर टिकी हुई हैं।

May 4, 2026 13:22 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं का जश्न, ‘झलमुरी’ के साथ उत्सव

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता ‘झलमुरी’ के कागज़ी कोन लेकर गाने गाते हुए पार्टी की बढ़त का जश्न मना रही हैं। राज्य में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है।

May 4, 2026 13:17 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: ‘मां काली का आशीर्वाद BJP के साथ’—अपराजिता सारंगी

बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने पार्टी की बढ़त को आध्यात्मिक रूप देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में मां काली और असम में मां कामाख्या का आशीर्वाद पार्टी के साथ है। उन्होंने इसे बदलाव का चुनाव बताया।

May 4, 2026 13:15 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: आसनसोल काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, कुर्सियां और वाहन तोड़े गए

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के पास काउंटिंग सेंटर के बाहर झड़प की खबर है। इस दौरान कुर्सियां और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात है, स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

May 4, 2026 13:13 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: बीजेपी 183 के पार, शुभेंदु अधिकारी का दावा सच होता दिख रहा

रुझानों में बीजेपी 183 सीटों पर आगे है और बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है। टीएमसी 91 सीटों पर सिमटी दिख रही है। छोटे दलों AJUP और AISF ने 2-2 सीटों पर बढ़त बनाई है। Gauravshali Bharat

May 4, 2026 12:58 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: ‘अभी 19 राउंड बाकी’—मणिकतला से TMC उम्मीदवार का बयान

मणिकतला सीट से टीएमसी उम्मीदवार श्रेया पांडे ने कहा कि शुरुआती रुझानों से निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी है। उनका दावा है कि अंतिम नतीजों में तस्वीर बदल सकती है।

May 4, 2026 12:54 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: ममता बनर्जी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप

सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि जहां टीएमसी आगे है, वहां के नतीजे रोके जा रहे हैं। EC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

May 4, 2026 12:34 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी 16,700 वोटों से आगे

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी ने बड़ी बढ़त बना ली है। पांच राउंड के बाद वह शुभेंदु अधिकारी से करीब 16,700 वोटों से आगे चल रही हैं।

May 4, 2026 12:27 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: बीजेपी 173, TMC 90—बहुमत की ओर BJP

267 सीटों के रुझानों में बीजेपी 173 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 90 पर है। 27 सीटों के रुझान अभी बाकी हैं।

May 4, 2026 12:24 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: TMC ने EC पर देरी का आरोप लगाया

टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि कई सीटों पर काउंटिंग धीमी है और चुनाव आयोग सही समय पर डेटा जारी नहीं कर रहा है।

May 4, 2026 12:15 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: कोलकाता में BJP दफ्तर के बाहर जश्न

रुझानों में बहुमत पार करते ही कोलकाता में बीजेपी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला।

May 4, 2026 12:00 GMT+0530

बंगाल रिजल्ट LIVE: TMC सांसद ने EC से सभी सीटों के आंकड़े जारी करने की मांग की

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने चुनाव आयोग से सभी 293 सीटों के रुझान तुरंत जारी करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सीटों का डेटा रोका जा रहा है।

May 4, 2026 10:45 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: बंगाल चुनाव के रुझानों पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, थोड़ा इंतजार कीजिए. अभी बहुत जल्दी है. स्थिति रात 11-12 बजे तक ही स्पष्ट होनी शुरू होगी और तब भी हालात बदल सकते हैं. लोकतंत्र की जीत होगी. हमें पूरा भरोसा है कि हम उन कई राज्यों में जीत हासिल करेंगे जहां हम सीधे चुनाव लड़ रहे हैं और जहां हमारी स्थिति मजबूत है.

May 4, 2026 10:34 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: कितने राज्यों में सत्ता परिवर्तन?

तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में रुझानों में सत्ता परिवर्तन होता हुआ दिखाई दे रहा है. जहां तमिलनाडु में टीवीके लीड कर रही है, वहीं बंगाल में बीजेपी और केरल में कांग्रेस आगे है. 

May 4, 2026 10:25 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में 10 बजे तक कितनी सीटों पर बीजेपी आगे?

चुनाव आयोग के 10:15 तक के ट्रेंड्स के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी 36 सीटों पर लीड कर रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस 14 पर आगे है. इसके अलावा एक सीट पर भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा आगे है.  

May 4, 2026 10:11 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: TVK ने छुआ 100 का आंकड़ा, बहुमत के करीब

तमिलनाडु के ताज़ा रुझानों में विजय की पार्टी TVK ने 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है और बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। हालांकि अभी ये शुरुआती रुझान हैं, चुनाव आयोग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

May 4, 2026 09:55 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में स्वपन दासगुप्ता और निशीथ प्रमाणिक आगे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बड़े चेहरे अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राशबिहारी से स्वपन दासगुप्ता और माथाभंगा से निशीथ प्रमाणिक आगे चल रहे हैं।

May 4, 2026 09:49 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP बहुमत के पार

शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी 147 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस भी कुछ सीटों पर आगे है।

May 4, 2026 09:42 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: 15 सीटों पर चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान

चुनाव आयोग के मुताबिक 15 सीटों में बीजेपी 11, गोरखा मोर्चा 2 और टीएमसी 2 सीटों पर आगे है।

May 4, 2026 09:00 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में BJP गठबंधन आगे

पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन 22 सीटों पर आगे, कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर।

May 4, 2026 08:54 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, BJP-TMC बराबरी पर

200 सीटों के रुझानों में बीजेपी और टीएमसी दोनों 100-100 पर बराबरी पर हैं।

May 4, 2026 08:46 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता पीछे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट पर पीछे चल रही हैं, शुभेंदु अधिकारी से कड़ी टक्कर।

May 4, 2026 08:41 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: असम में BJP सरकार के करीब

असम में बीजेपी 61 सीटों पर आगे, कांग्रेस 9 पर।

May 4, 2026 08:39 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP-TMC में कड़ी टक्कर

टीएमसी 75 और बीजेपी 71 सीटों पर आगे, मुकाबला बेहद करीबी।

May 4, 2026 08:35 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जलेबी और पूरियां तैयार की जा रही हैं।

May 4, 2026 08:30 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: असम में BJP की मजबूत शुरुआत

बीजेपी 27 सीटों पर आगे, कांग्रेस 7 सीटों पर।

May 4, 2026 08:29 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में कड़ी टक्कर जारी

बीजेपी 60, टीएमसी 58 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।

May 4, 2026 08:19 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP को शुरुआती बढ़त

बीजेपी 30 सीटों पर आगे, टीएमसी 27 पर।

May 4, 2026 08:17 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: केरल में कांग्रेस गठबंधन आगे

यूडीएफ 32, एलडीएफ 27 और एनडीए 1 सीट पर आगे।

May 4, 2026 08:11 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: केरल में लेफ्ट का खाता खुला

एलडीएफ 5 और यूडीएफ 3 सीटों पर आगे।

May 4, 2026 08:07 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: असम के शुरुआती रुझान

बीजेपी 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे।

May 4, 2026 08:00 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: मतगणना शुरू

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

May 4, 2026 07:46 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: पहले रुझान का इंतजार

कुछ ही देर में शुरुआती रुझान सामने आने वाले हैं।

May 4, 2026 07:50 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: केरल में मतगणना के लिए कड़ी व्यवस्था

मतगणना के लिए 15,000 से अधिक कर्मचारी और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात।

May 4, 2026 07:47 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: पहले रुझान का इंतजार

कुछ ही देर में शुरुआती रुझान सामने आने वाले हैं।

May 4, 2026 07:45 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: DMK का बड़ा दावा

डीएमके ने खुद को द्रविड़वाद का असली उत्तराधिकारी बताया।

May 4, 2026 07:40 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: केरल कांग्रेस को जीत का भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पार्टी को जीत की पूरी उम्मीद है।

May 4, 2026 07:35 GMT+0530

Election Results 2026 LIVE: नतीजों से पहले BJP का बड़ा दावा

बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि बंगाल में पार्टी की सरकार बनेगी।