पटना: बिहार सरकार में मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। नई जिम्मेदारियों के तहत सम्राट चौधरी को गृह विभाग सौंपा गया है, जबकि निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विजेंद्र यादव को वित्त विभाग का प्रभार मिला है।
सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, मंत्रियों को उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर विभाग आवंटित किए गए हैं। गृह विभाग मिलने के बाद सम्राट चौधरी राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग के जरिए राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान देंगे।

उधर, विजेंद्र यादव को वित्त मंत्रालय मिलने के बाद राज्य के बजट, राजस्व और आर्थिक योजनाओं की कमान सौंपी गई है। मंत्रालयों के इस बंटवारे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे सरकार के नए प्रशासनिक संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।