live News
Prateek Yadav Death Live Updates: लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार और राजनीति में शोक
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है. प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे. वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे.
प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं.