आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah को टीम की कमान सौंपी गई।
यह पहली बार है जब बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले वह भारतीय टीम के लिए टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भी कप्तानी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बुमराह अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं।
टॉस जीतने के बाद बुमराह ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिछले मैच को देखते हुए टीम को लगा कि दूसरी पारी में विकेट बेहतर हो सकता है।
बुमराह ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे पहले टेस्ट टीम के कप्तान बनेंगे और फिर मुंबई इंडियंस की भी कमान संभालेंगे। उन्होंने बताया कि टीम के पास अभी तीन मैच बचे हैं और वे इनका पूरा आनंद लेने के साथ-साथ कुछ टीमों को चौंकाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूर्यकुमार यादव निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, जबकि खिलाड़ी अल्लाह गजनफर भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं।