• होम
  • देश
  • बिहार: 15 की मौत, कई घायल, नालंदा में शीतला मंदिर में मची भगदड़,

बिहार: 15 की मौत, कई घायल, नालंदा में शीतला मंदिर में मची भगदड़,

बिहार के नालंदा में एक मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 8 लोगों की मौत की खबर है. ये हादसा नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हुआ है. वहां शीतला मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. जानकारी के मुताबिक पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. इस घटना में कई अन्य श्रद्धालुओं के जख्मी होने की भी खबर है.

Advertisement
Gauravshali Bharat
inkhbar News
  • March 31, 2026 9:12 am IST, Updated 2 weeks ago

बिहार के नालंदा में एक मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 8 लोगों की मौत की खबर है. ये हादसा नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हुआ है. वहां शीतला मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. जानकारी के मुताबिक पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. इस घटना में कई अन्य श्रद्धालुओं के जख्मी होने की भी खबर है.

बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी. चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से अव्यवस्था की की स्थिति बन गई. इससे मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव की है. चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे.पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में ना के बराबर था. इसी बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे. इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
नतीजा यह हुआ कि शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई और लोक एक के ऊपर एक गिरते, चढ़ते चले गए. भगदड़ की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से आठ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का उपचार चल रहा है. कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शी घटना के लिए पुलिस-प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं. चैत्र के महीने में आस्था का एक बड़ा केंद्र शीतला मंदिर में पुलिस का इंतजाम नहीं होना, यह सवालों के घेरे में है. प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए दीपनगर के थाना प्रभारी राजमणि को सस्पेंड कर दिया है.

डिप्टी सीएम सम्राट ने घटना को बताया पीड़ादायक
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना बहुत ही पीड़ादायक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. उन्होंने यह भी कहा है कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है. घायलों के समूचित उपचार की व्यवस्था की गई है. डिप्टी सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा है कि ईश्वर शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें.

Advertisement

Create a free account, or log in.

Gain access to read this content, plus limited free content.

Yes! I would like to receive new content and updates.