• होम
  • मनोरंजन
  • डॉन 3 विवाद में घिरे रणवीर सिंह, FWICE की कार्रवाई

डॉन 3 विवाद में घिरे रणवीर सिंह, FWICE की कार्रवाई

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड अभिनेता पर अब बड़ा संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि फरहान अख़्तर की फिल्म Don 3 छोड़ने के मामले ने इंडस्ट्री में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस पूरे मामले में FWICE यानी Federation of Western India Cine Employees […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 26, 2026 3:43 pm IST, Published 2 hours ago

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड अभिनेता पर अब बड़ा संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि फरहान अख़्तर की फिल्म Don 3 छोड़ने के मामले ने इंडस्ट्री में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस पूरे मामले में FWICE यानी Federation of Western India Cine Employees ने भी सख्त रुख अपनाया है।

जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया, जबकि साल 2023 में फिल्म की आधिकारिक घोषणा उनके नाम के साथ की गई थी। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और अन्य तैयारियों पर मेकर्स पहले ही भारी निवेश कर चुके थे। ऐसे में रणवीर के प्रोजेक्ट छोड़ने से निर्माताओं को कथित तौर पर करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी नुकसान और अनुबंध से जुड़े मुद्दों को लेकर फरहान अख्तर की टीम ने FWICE से शिकायत की थी।

Gauravshali Bharat
बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ अस्थायी कार्रवाई करते हुए उन्हें इंडस्ट्री से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर रोक लगाने का फैसला लिया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यदि यह विवाद जल्द नहीं सुलझा, तो रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों और शूटिंग शेड्यूल पर इसका असर पड़ सकता है।

इसी बीच देर रात रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके अचानक शहर से बाहर रवाना होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। चर्चा है कि अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘धुरंधर 3’ की शूटिंग के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि उनकी टीम की ओर से यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘डॉन 3’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट से अलग होना रणवीर सिंह के करियर के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकता है। खासतौर पर तब, जब फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से उत्साह बना हुआ था। दूसरी ओर, अभिनेता के समर्थकों का कहना है कि कलाकारों को अपने करियर से जुड़े फैसले लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच यह विवाद किस तरह सुलझता है और क्या अभिनेता जल्द ही इस पूरे मामले पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया देंगे।

Advertisement