भाजपा की वर्चुअल बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में 30 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन और 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 28, 2026 1:49 pm IST, Published 2 hours ago

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में 30 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन और 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम आम जनता से संवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका है और इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,  विधान परिषद सदस्य लाल जी प्रसाद निर्मल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महानगर मंत्री सचिन वैश्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संपर्क मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisement